कोन साइबर टीम ने कराये ठगी के 25000/- रुपये वापस, पीड़ित ने किया जनपद पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा

साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 या www.cybercrime.gov.in शिकायत दर्ज कराये- जनपद पुलिस

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या०) के दिशा-निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल नेतृत्व में थाना कोन साइबर टीम के द्वारा आवेदक अनुराग कुमार यादव पुत्र देवकुमार यादव निवासी ग्राम पड़रछ टोला देवतरा थाना

कोन जनपद सोनभद्र के द्वारा गलती से किसी अज्ञात नम्बर पर 25000/- रूपये ट्रान्सफर करने संबंधी NCRP पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत के जाँच के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके गलत स्थानान्तरित हुई कुल धनराशि को होल्ड कराकर दिनांक 29.08.2026 को 25000/- रूपये आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

डीएम ने तीन बेसिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा और सफाई व्यवस्था पर जताई सख्ती Read More डीएम ने तीन बेसिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा और सफाई व्यवस्था पर जताई सख्ती

जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना कोन के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।बरामद करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्र०नि० अखिलेश कुमार मिश्रा थाना कोन, सोनभद्र, का0 रोहित यादव शामिल रहे।

दृष्टि की बैठक में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, प्रत्येक पात्र परिवार तक मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश Read More दृष्टि की बैठक में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, प्रत्येक पात्र परिवार तक मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार