बारिश में सब्जी मंडी मे जलभराव की मार से बेहाल

नालियां चोक, कीचड़ और गंदगी के बीच सब्जी बेचने को मजबूर आढ़ती और किसान।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। नवीन कृषि मंडी परिसर में भारी बारिश के बाद जलभराव से किसानों और सब्जी कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परिसर की सड़कों को छोड़कर अधिकांश हिस्से में पानी और कीचड़ फैला है। नालियों की समुचित सफाई न होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है।
 
ऐसे में आढ़तियों को सड़क पर सब्जियां रखकर कारोबार करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में जगह-जगह गंदा पानी जमा है। कीचड़ के बीच सब्जियां रखने से उनके खराब होने का खतरा बना रहता है। वहीं ग्राहकों और किसानों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
 
सब्जी आढ़ती खलील भाई ने बताया कि कई महीनों से नालियों की ठीक से सफाई नहीं हुई है। बारिश से पहले नालियों की सफाई करा दी जाती तो पानी की निकासी आसानी से हो सकती थी। उन्होंने कहा कि गंदगी और कीचड़ के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। असलम ने बताया कि कई आढ़तियों ने सड़क तक अवैध कब्जा कर रखा है। इससे आवागमन में भी दिक्कत होती है। बारिश के बाद समस्या और बढ़ गई है।व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सब्जी कारोबारी मनोज सिंह ने कहा कि व्यापारी मंडी समिति को नियमित रूप से टैक्स देते हैं। इसके बावजूद उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जरूरत है। 
 
*इनकी भी सुनिए*
 
वहीं मंडी सचिव अतुल मिश्रा ने बताया कि परिसर की नियमित सफाई कराई जाती है। बारिश के बाद नालियों की भी सफाई कराई जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें