रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रक्षाबंधन पर्व के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस बल की सक्रियता एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

पत्नी की हत्या के वांछित आरोपी को वाल्टरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार Read More पत्नी की हत्या के वांछित आरोपी को वाल्टरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

1501 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ निकला  Read More 1501 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ निकला 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

खेलो इंडिया संवाद में सांसद जगदंबिका पाल ने युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान Read More खेलो इंडिया संवाद में सांसद जगदंबिका पाल ने युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

सोनभद्र पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें