नवीनतम
फीचर्ड
सिद्धार्थनगर: हमले में घायल युवक की 2 माह बाद इलाज के दौरान मौत, 11लोगों पर केस दर्ज
स्वजनों के अनुसार, 26 जून 2026 की सुबह दो बच्चों को किसी कार्य से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान
हरीश चौधरी -स्वतंत्र प्रभातसिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ की लगभग दो महीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है और अब न्याय की गुहार लगाई है। यह पूरा मामला मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-5 के टोला छोटकी बेलहरी का बताया जाता है।
स्वजनों के अनुसार, 26 जून 2026 की सुबह दो बच्चों को किसी कार्य से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर हमला कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने रॉड, कुल्हाड़ी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। घटना में सोनू, इरफान, अकबर अली, जमाल अहमद, कमाल अहमद और कलाम अहमद सहित कई लोग घायल हुए।
बताया जा रहा है कि जमाल अहमद को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर किए जाने की बात परिजनों ने बताई है।
परिजनों के मुताबिक, करीब दो महीने तक इलाज चलने के बाद जमाल अहमद (40) पुत्र अकबर अली की मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया।
परिवार का आरोप है कि घटना को लेकर मोहाना थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। इस मामले में पुलिस ने घटना वाले दिन ही 26 जून मुकदमा दर्ज किया था।
इस मामले में कलाम अहमद की तहरीर पर मतिबुल्लाह, जुबेर, क्यूम, इमरान, रियाज, महबूद, सफीउल्लाह, आरिफ, हाफू, तौफीक और रुकसाना खातून को नामजद किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एकजुट होकर रास्ता रोकने, लाठी-डंडों से मारपीट करने, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पहले से 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।जमाल अहमद की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
uttar pradesh UP News मारपीट मुकदमा दर्ज सिद्धार्थनगर Siddharthnagar death during treatment FIR registered postmortem इलाज के दौरान मौत पोस्टमार्टम Police Action पुलिस कार्रवाई Assault Case मोहाना थाना Siddharthnagar Police सिद्धार्थनगर पुलिस Mohana Police Station Accused Arrest बर्डपुर नंबर-5 छोटकी बेलहरी जमाल अहमद आरोपियों की गिरफ्तारी Bardpur Number-5 Chhotki Belhari Jamal Ahmed


Comments