ड्रमंडगंज में जलभराव से ग्रामीण परेशान, जाम नालियों की सफाई के लिए लोगों को खर्च करना पड़ रहा अपना पैसा

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद ड्रमंडगंज कस्बे में जगह-जगह भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। चारों तरफ बनी नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में भर गया। स्थिति इतनी खराब रही कि न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कई कमरों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ड्रमंडगंज में जलभराव से ग्रामीण परेशान, जाम नालियों की सफाई के लिए लोगों को खर्च करना पड़ रहा अपना पैसा

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों की तैनाती होने के बावजूद नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती। इसका खामियाजा बारिश के समय स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों को अपनी जेब से पैसा खर्च कर नालियों की सफाई करवानी पड़ रही है।

ममता बनर्जी का दावा- भाजपा की ज्यादतियों से जल्द सत्ता में लौटेगी तृणमूल Read More ममता बनर्जी का दावा- भाजपा की ज्यादतियों से जल्द सत्ता में लौटेगी तृणमूल

 

बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण Read More बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण

ड्रमंडगंज निवासी धीरज केसरी ने बताया कि क्षेत्र में जाम नालियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में लोगों को व्यक्तिगत खर्च पर सफाई करानी पड़ रही है।

15 दिन भी नहीं टिक सका नया ट्रांसफार्मर, फिर जला पड़ा बरसा गहरवा—एक सप्ताह से अंधेरे में ग्रामीण, बिजली विभाग के कर्मचारी फोन उठाने से भी कतरा रहे है।   Read More 15 दिन भी नहीं टिक सका नया ट्रांसफार्मर, फिर जला पड़ा बरसा गहरवा—एक सप्ताह से अंधेरे में ग्रामीण, बिजली विभाग के कर्मचारी फोन उठाने से भी कतरा रहे है।  

 

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ड्रमंडगंज की सभी जाम नालियों की जल्द सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार