नवीनतम
फीचर्ड
लावारिस अवस्था में मिली वृद्ध महिला को रॉबर्ट्सगंज के PRV-8503 ने कराया वृद्धाश्रम में दाखिल
सोनभद्र पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील है कि उक्त वृद्ध महिला की पहचान अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
दिनांक 30.08.2026 को प्रातः समय लगभग 07:34 बजे PRV-8503 को सूचना प्राप्त हुई कि एक वृद्ध महिला, जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष है, अपना नाम एवं पता बताने में असमर्थ है।
सूचना प्राप्त होने पर PRV-8503 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला को अपने संरक्षण में लिया गया तथा महिला आरक्षी की सहायता से आवश्यक कार्यवाही की गई। वृद्ध महिला के परिजनों की जानकारी प्राप्त न होने के कारण आज दिनांक 30.08.2026 को समय लगभग 13:00 बजे उसे वृद्धाश्रम छपका, सोनभद्र में सुरक्षित रूप से दाखिल कराया गया।
उक्त वृद्ध महिला के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी प्राप्त हो अथवा वह महिला के परिजनों को जानता हो, तो थाना रॉबर्ट्सगंज के CUG नंबर 9454404286 अथवा क्षेत्राधिकारी नगर के CUG नंबर 9454401595 पर तत्काल सूचना दें।


Comments