आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विषय में लिए गए निर्णय पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ

कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई वेतन वृद्धि और सेवा शर्तों में सुरक्षा प्रदान किए जाने से कर्मचारी समाज में प्रसन्नता का माहौल है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 2 सितंबर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विषय में लिए गए निर्णय पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे एवं कार्यकारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में कार्यरत लगभग साढे तीन लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य को मजबूती मिलेगी और सेवा संबंधी सुरक्षा भी प्राप्त होगी पांडे और बच्चा ने यह भी बताया कि सरकार के इस निर्णय से दोनों भवनों में कार्यरत हजारों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई वेतन वृद्धि और सेवा शर्तों में सुरक्षा प्रदान किए जाने से कर्मचारी समाज में प्रसन्नता का माहौल है।
 
महासंघ के उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, उपाध्यक्ष  उमंग निगम महासंघ के सहायक कार्यालय सचिव रिजवान अहमद, सफीकुर रहमान अंसारी, निर्मल शुक्ला, जलीस खान, सूरज मिश्रा ,सर्वेश मिश्रा आशीष त्रिपाठी, रफीक अहमद, महासंघ के संगठन मंत्री नियाजउद्दीन आदि ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें