मीरा मोहन सी प्रीत लिख देना, सबके अधरों पे गीत लिख देना

- सोन संगीत फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सोन संगीत फाउंडेशन के तत्वावधान में पावस उमा माहेश्वर काव्य संध्या का आयोजन शनिवार शाम शहर में किया गया, जिसमें एक से बढ़कर एक गीत सुनाया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अजय चतुर्वेदी कक्का ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सरदार कमलेश सिंह खांबे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि कवि दिवाकर द्विवेदी मेघ रहे। 

वाणी वंदना पश्चात निदेशक शहीद स्थल प्रबंध समिति करारी प्रदुम्न त्रिपाठी ने मीरा मोहन सी प्रीत लिख देना सबके अधरों पे गीत लिख देना, श्रृंगार की रचना सुनाकर वाहवाही लूटी। सुशील मिश्रा ने भोले बाबा को समर्पित पूर्वी सुनाकर गतिज उर्जा दिये सराहे गये। 

ग्राम पंचायत सिसई पंडित के भ्रष्टाचार को रोकना बीडीओ कुदरहा के लिए बना चुनौती Read More ग्राम पंचायत सिसई पंडित के भ्रष्टाचार को रोकना बीडीओ कुदरहा के लिए बना चुनौती

सुधाकर पांडेय स्वदेशप्रेम ने, जनाजा जब मेरा निकले वतन के वास्ते निकले सुनाया। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने आपस में नफरत आपस में तकरार, मानव जीवन की है, सबसे बड़ी हार सुनाया। कवयित्री दिव्या राय ने , भर आती है आंख माँ की उदासी देखकर सुनाकर पीड़ा को स्वर दिया। दयानंद दयालू ने पावस को समर्पित कजली सुनाया। धर्मेश चौहान ने बड़ा ही सुंदर बड़ा ही मनहर अपना हिंदुस्तान सुनाया।अशोक तिवारी ने संचालन करते हुए, लानत है ऐसे रहनुमाओं पर जिसने लिया सिर्फ लिया दिया कुछ नहीं सुनाकर तंज कसा।  

एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं में टकराव Read More एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं में टकराव

अध्यक्षता करते अजय चतुर्वेदी कक्का ने अपनी रचना हुए स्वार्थ की बलि वेदिका पर देश को चढ़ने न देगें जाति धर्म मजहब में देश को बंटने न देगें सुनाकर राष्ट्र आराधना किये। विशिष्ट अतिथि दिवाकर दिवेदी मेघ ने,घुमंतू कुत्ता घर का न घाट का, जहाँ जो मिल जाय पत्तल वहीं चाटे सुनाकर देर तक हंसाते रहे। मुख्य अतिथि कमलेश खांबे ने देश की दशा, दिशा व समाज, घर ,परिवार की संवेदना को बचाने की वकालत किये।विवेक चतुर्वेदी ने शायरी से शमां रौशन की। आभार अध्यक्ष सोन संगीत फाउंडेशन सुशील मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जयशंकर त्रिपाठी, त्रिपुरारी मिश्रा, लालता प्रसाद मिश्र, ठाकुर कुशवाहा, फारुख अली आदि रहे।

जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लासपूर्ण मनाने की हो रही मनोयोगपूर्वक तैयारी Read More जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लासपूर्ण मनाने की हो रही मनोयोगपूर्वक तैयारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार