जिलाधिकारी ने सलोरी कछार पहुंचकर बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लिया

बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां रखने के दिए निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज । जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को बाढ़ के दृष्टिगत सलोरी कछार का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में आमजन को कोई दिक्कत न हो।  नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। नदी के किनारे क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ की टीम लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रख रही है।
 
सभी राहत शिविर क्रियाशील है। उन्होंने लोगो से अपील की कि यदि बाढ़ का पानी ज्यादा बढ़ता है, तो वे बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट हो जाये। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में नगर निगम को व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग को साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। इसके साथ ही दवाओं का छिड़काव भी कराये जाने के निर्देश दिए गए है।
 
जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण खाना, पानी, प्रकाश, दवाओं सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान बाढ़ एवं राहत कार्य से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें