बस्ती में इश्क का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत का सदमा नहीं सह सका प्रेमी, जहर खाने से गई जान
बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम नगरा दुबे में जहरीला पदार्थ खाने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
बस्ती। बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम नगरा दुबे में जहरीला पदार्थ खाने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग किशोरी की मौत की खबर मिलने के बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
एक ही दिन में दो नाबालिगों की मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
हरैया में जहरीला पदार्थ खाने से दो नाबालिगों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजेबस्ती के थाना हरैया क्षेत्र के ग्राम नगरा दुबे में जहरीला पदार्थ खाने से दो नाबालिगों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर हरैया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी हरैया ने घटना के संबंध में जानकारी दी है
घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चा सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है।
Basti uttar pradesh news संदिग्ध मौत बस्ती District Hospital postmortem जिला अस्पताल police investigation Police Action पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई पुलिस जांच जारी हर्रैया थाना Harraiya Police Station Investigation Underway पोस्टमॉर्टम हर्रैया क्षेत्राधिकारी हर्रैया Panchanama Rural Panic जहरीला पदार्थ Harraiya नगरा दुबे दो नाबालिगों की मौत पंचायतनामा ग्रामीणों में हड़कंप गांव में मातम घटना की जांच मौत का कारण प्रेम प्रसंग की चर्चा Nagra Dube Two Minors Dead Poisoning Incident Suspected Death Cause of Death Alleged Love Affair


Comments