रसोइयों के सम्मान से बढ़ेगा मनोबल, बच्चों के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका: महेश शुक्ल
रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में कर्मठ रसोइयों को किया गया सम्मानित
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से आईं रसोइयों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रतीकात्मक कार्ड भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विद्यालयों से जुड़ी रसोइयां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मुख्य अतिथि महेश शुक्ल का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसी क्रम में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, बस्ती मंडल द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल का, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित कुमार मिश्र ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का तथा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
.
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं की प्रस्तुति ने सभागार में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम का वातावरण गरिमामय हो उठा।
इसके पश्चात सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और कार्यक्रम को देखा-सुना।
बच्चों के पोषण में रसोइयों की भूमिका अहम: अनूप कुमार
कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रसोइया केवल भोजन तैयार करने वाली कर्मी नहीं हैं, बल्कि वे विद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां सीधे तौर पर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विद्यालय के प्रति उनके जुड़ाव में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। बच्चों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में उनकी मेहनत और जिम्मेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि रसोइयों के सम्मान से उनके कार्य के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और इससे उन्हें अपने दायित्वों को और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा मिलती है।
बढ़ा हुआ मानदेय और कैशलेस कार्ड पाकर रसोइयों के चेहरे खिले
सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न विकासखंडों से आईं रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक तथा कैशलेस चिकित्सा कार्ड का प्रतीकात्मक वितरण किया गया।
इस अवसर पर सुभावती देवी, राधिका देवी, प्रमिला, सुनीता, बिंदु, फूला देवी, आरती देवी, विजयलक्ष्मी, दुर्गावती, कमलावती, चांदनी, पूर्ण शांति, बासमती, क्रांति, अंजू, पुष्पा देवी, मीना देवी, मोटेरा, रामचरित्र, रामकृपाल, गुड़िया, तारा, सीता पति, संगीता, खुशनुमा खातून, लालमति, नेहा, नीर सहित अन्य रसोइयों को सम्मानित किया गया।
\\
मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से रसोइयों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद रसोइयों ने सरकार की इस पहल को अपने लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण को बल मिलेगा।
रसोइयों का काम बच्चों के भविष्य से जुड़ा: महेश शुक्ल
मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार समाज के उन कर्मठ लोगों के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है, जो अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं।
Basti शिक्षा विभाग बस्ती Basic education department women empowerment education department mid day meal government scheme सरकारी योजना सम्मान समारोह बेसिक शिक्षा विभाग सार्थक अग्रवाल महिला सशक्तीकरण मध्यान्ह भोजन Cashless Medical Card मुख्यमंत्री कार्यक्रम कैशलेस चिकित्सा सुविधा Krittika Jyotsna राजकीय इंटर कॉलेज रसोइया सम्मान समारोह कैशलेस चिकित्सा कार्ड रसोइया सम्मान रसोइया मानदेय बढ़ा हुआ मानदेय महेश शुक्ल कृत्तिका ज्योत्स्ना अनूप कुमार विद्यालय रसोइया बच्चों का पोषण सामाजिक सशक्तीकरण Government Inter College Cooks Honor Ceremony Cook Honor Increased Honorarium Mahesh Shukla School Cooks Child Nutrition Social Empowerment


Comments