डीपीएस स्कूल में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
दिल्ली पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया।
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज
दिल्ली पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की प्रगति और विकास की यात्रा को स्मरण किया।समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह द्वारा शैक्षणिक प्रमुख प्रवीण की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक ऋषि श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कक्षा 11 के छात्र राजन रॉय ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रसिद्ध देशभक्ति भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ (Tryst with Destiny) का प्रभावशाली वाचन किया। इसके माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।समारोह का समापन विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत मनमोहक देशभक्ति गीत से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
prayagraj news प्रयागराज uttar pradesh news स्वतंत्रता दिवस Independence day नैनी jawaharlal nehru National unity flag hoisting national flag freedom struggle freedom fighters national anthem विद्यालय समारोह School Event Naini news राष्ट्रभक्ति देशभक्ति स्वतंत्रता संग्राम राष्ट्रीय ध्वज Patriotism स्वतंत्रता सेनानी देशप्रेम राष्ट्रगान 80th Independence Day 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण दिल्ली पब्लिक स्कूल राष्ट्रगीत विद्यार्थियों का कार्यक्रम डॉ. सुजाता सिंह प्रवीण ऋषि श्रीवास्तव राजन रॉय जवाहरलाल नेहरू Tryst with Destiny युवा भूमिका आधुनिक भारत एकता राष्ट्र समर्पण Delhi Public School Patriotic Program Youth Responsibility Modern India


Comments