कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल व तैराकी मण्डलीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चयन/ट्रायल प्रतियोगिता (अंडर -14 आयु वर्ग बालिका)का आयोजन सोमवार को हुआ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चयन/ट्रायल प्रतियोगिता (अंडर -14 आयु वर्ग बालिका)का आयोजन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त जिला व्यायाम शिक्षक  जीशान खलील मुख्य अतिथि के  द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
 
स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन की प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ केजीबीवी से ज्योति एवं वर्तिका तथा उसका बाजार से अमृता एवं सुंदरावती का चयन मंडल स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चयन/ ट्रायल हेतु किया गया। तैराकी की  बैक स्ट्रोक ,फ्रीस्टाइल , ब्रेस्ट स्ट्रोक की स्पर्धा में उसका बाजार से चांदनी और सुंदरी का चयन हुआ। इसी तरह कबड्डी के प्रतियोगिता के चयन /ट्रायल के अंतर्गत बहुत ही कड़े मुकाबले में डुमरियागंज से अंकित वर्मा, सोनिया, नौगढ़ से ममता, खेसरहा से नेहा ,कुसुम, शालिनी ,गुड्डी ।बांसी से निशा ,पल्लवी ,प्रिया । भनवापुर से निधि ,शोहरतगढ़ से स्मिता ,मानसी, दुर्गावती, भनवापुर  से मनीषा का चयन किया गया। वॉलीबॉल के चयन /ट्रायल प्रतियोगिता के अंतर्गत शोहरतगढ़ से कंचन, ज्योति ,मनसा, सत्यभामा ,किरन, सुंदरी, स्मिता, रागिनी ,उसका बाजार से सुंदरवती, चांदनी साहनी तथा खेसरहा से शालिनी जायसवाल, कुसुम का चयन   मंडलीय चयन /ट्रायल प्रतियोगिता  हेतु किया गया । 18 अगस्त 2026 को खो - खो,शतरंज,हाकी,हैण्ड बाल,तथा एथलेटिक्स का चयन /ट्रायल के अंतर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
 
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
के निर्देशन आयोजित प्रतियोगिता अवसर पर  जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, रविंद्र गुर्जर, सत्येंद्र गुप्त , राजकुमार, मुश्तन शेरुल्लाह,राजेन्द्र सुनील कुमार, मुकेश कुमार, माहेश्वरी पाठक, शशिकांत, अरविंद गुप्ता ,सुग्रीम , नयनतारा ,सरोज भारती ,मीरा पाल आदि  लोग उपस्थित रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार