फीचर्ड
डिंगरापुर जनकल्याण समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन
बस्ती जिले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय डिंगरापुर में विद्यालय परिवार एवं डिंगरापुर जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बस्ती। बस्ती जिले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय डिंगरापुर में विद्यालय परिवार एवं डिंगरापुर जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों, समिति पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान डिंगरापुर जनकल्याण समिति की ओर से बच्चों को कॉपी और पेन वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
समिति के सचिव के.के. सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि डिंगरापुर जनकल्याण समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, खेल एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से गांव को आदर्श ग्राम सभा के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलों में आगे बढ़ने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की।
खंड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया विजय आनंद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समिति द्वारा शिक्षा एवं विद्यालय के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय और समाज के सहयोग से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। समिति द्वारा विद्यालय और बच्चों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय एवं प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, वीर सिंह, बालेंद्र सिंह, मनीष सिंह, राहुल सिंह, सोनू सिंह, चंद्रभान सिंह, सभाजीत पासवान, कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में हुआ।
education news Education Basti basti news uttar pradesh news students Independence day basic education social service Village Development Cultural Program Community Participation Rural Development School Event Basti latest news Patriotism Dingarapur Jan Kalyan Samiti KK Singh Block Education Officer Freedom Day Celebration 15 August Celebration Children Education Composite School Dingarapur Dingarapur School Program Copy Pen Distribution Vijay Anand Ideal Village


Comments