शिक्षक अवधेश पाल के असामयिक निधन से शोक
ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गजहड़ा में तैनात सहायक अध्यापक अवधेश कुमार पाल का शनिवार सुबह असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गजहड़ा में तैनात सहायक अध्यापक अवधेश कुमार पाल का शनिवार सुबह असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अवधेश कुमार पाल मूल रूप से हरदोई जनपद के निवासी थे।
शिक्षक के निधन पर बीआरसी शोहरतगढ़ परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा में मुस्तन शेरुल्लाह,मनोज यादव,डॉ. आशुतोष सिंह, संजीव राम, पप्पू यादव, दधीचि कुमार, तुलसीराम, बजरंगी, कल्पना, अमरेश कुमार, मनमोहन, रविन्द्र गौड़, पृथ्वी पाल, महेश त्रिपाठी, रामाश्रय लाल, पंकज कुमार जायसवाल, राजीव धर त्रिवेदी, अरविंद यादव, महेंद्र यादव, बाबूलाल, अरविंद दयाल, रोहिणी चौधरी, कंचनलता, प्रीति त्रिपाठी, बिंदु शर्मा, कल्पना, अनूप त्रिपाठी, राकेश राज, पवन चौरसिया, राकेश नायक, तेजेन्द्र प्रताप चौधरी, राकेश जायसवाल, अरुण कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
swatantra prabhat education news local news uttar pradesh news school news Basic education department education department siddharthnagar news Shohratgarh News Tribute Shohratgarh Teacher Death Assistant Teacher Avadhesh Kumar Pal Primary School Gajhada Teacher Demise Mourning Meeting Condolence Basic Education Council


Comments