दुबौलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर प्रेमिका के पिता की हत्या की

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली गांव में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के पास नहर किनारे करीब 50 वर्षीय कृष्णा प्रसाद का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

अजय यादव Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली गांव में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के पास नहर किनारे करीब 50 वर्षीय कृष्णा प्रसाद का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले और कान के पीछे धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं।
 
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कृष्णा प्रसाद ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रेमी ने बांस में बंधे हंसिए से कृष्णा प्रसाद पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
घटना के बाद शव को नहर के पास छोड़ दिए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान प्रेमी-प्रेमिका समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
 
प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पिता की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार
 
बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक पिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली गांव के पास नहर किनारे करीब 50 वर्षीय कृष्णा प्रसाद का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के गले और कान के पीछे धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतक की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कृष्णा प्रसाद अपनी बेटी के प्रेम संबंध का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर कृष्णा प्रसाद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बताया जा रहा है कि पशुओं के लिए चारा काटने के दौरान नहर के पास दोनों ने कृष्णा प्रसाद पर हमला कर दिया।
 
आरोपियों ने कथित तौर पर बांस में बंधे हंसिए से उन पर वार किया और बाद में गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह नहर के पास शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
पुलिस की जांच में बेटी और उसके प्रेमी की भूमिका सामने आने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई तथा वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।
घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह ने कहा कि प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पिता को प्रेमी प्रेमिका द्वारा हंसी से मारकर और बॉडी को गांव के बाहर फेंक दिया गया | जिसमें सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है |
3
वारदात के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें