श्रीभूमि में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन।
नई जिम्मेदारियों का ऐलान, स्थापना दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर।
संवाददाता स्वतंत्र प्रभात
22 अगस्त:
श्रीभूमि:
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की श्रीभूमि जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गौड़ीय मठ में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं आयामों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार और विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य वक्ता विहिप के दक्षिण-पूर्व प्रांत के संपादक गोपीव्रत गोस्वामी ने संगठन की कार्यपद्धति, नीति, आचार-व्यवहार और अनुशासन की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की कार्ययोजना पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में संगठन के विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। संदीप मजूमदार को जिला सह-संपादक, मुन्ना बनिक को जिला बजरंग दल संयोजक तथा विश्वजीत दत्त को सह-संयोजक बनाया गया। बापन चक्रवर्ती को जिला बजरंग दल के व्यायामशाला प्रमुख तथा रमेन घोष को बदरपुर प्रखंड संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संपादक महेश भट्टाचार्य ने विहिप के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक हिंदू परिवार तक संगठन का संदेश पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार में जुटने का आह्वान किया। जिला संगठन मंत्री विवेक पांडे ने संगठन की जमीनी गतिविधियों को मजबूत करने और विभिन्न आयामों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
बैठक में क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख समर घोष, दक्षिण-पूर्व प्रांत गोरक्षा प्रमुख पंकज श्याम, प्रांत प्रचार प्रमुख सुजय श्याम सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष हिमाद्री दास ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन के प्रचार एवं प्रसार प्रमुख स्वप्नजीत नाथ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बैठक की जानकारी दी।
swatantra prabhat Vishwa Hindu Parishad local news bajrang dal goraksha Organizational Meeting West Bengal news Hindu Organization Sri Bhumi News Sri Bhumi VHP VHP Meeting VHP Sri Bhumi VHP Appointment Bajrang Dal Coordinator VHP Expansion Organizational Development Hindu Community Gau Seva VHP Programs Organizational News


Comments