नालियों पर ढक्कन लगाने की मांग

अकबरनगर वार्ड की सभासद शमा आरा ने थाना समाधान दिवस के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर डा. आब्दी चौराहा से रामबाबू की दुकान तक बनी नाली पर ढक्कन लगाए जाने की मांग की है।

अजय यादव Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बांसी (सिद्धार्थनगर)।
 
अकबरनगर वार्ड की सभासद शमा आरा ने थाना समाधान दिवस के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर डा. आब्दी चौराहा से रामबाबू की दुकान तक बनी नाली पर ढक्कन लगाए जाने की मांग की है।
 
सभासद ने बताया कि उक्त मार्ग पर कई स्थानों पर नाली खुली हुई है। आगामी 26 अगस्त को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस इसी मार्ग से निकलना है, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। जुलूस में बड़ी संख्या में झांकियां और वाहन भी शामिल रहते हैं। ऐसे में खुली नालियों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
 
उन्होंने मांग की कि जुलूस निकलने से पहले मार्ग पर जहां भी नाली खुली है, वहां ढक्कन लगवाए जाएं, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
 
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने बताया कि नालियों पर ढक्कन लगाने के लिए संबंधित सफाई प्रभारी को निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही आवश्यक स्थानों पर ढक्कन रखवा दिए जाएंगे।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें