सिद्धार्थनगर : स्टेशन पहुंचने से पहले टूटा संपर्क, मोबाइल फोन बंद, मां तीन बच्चों के साथ गायब

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अहरौली पड़री गांव की  एक महिला तीन बच्चों समेत मुंबई से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अजय यादव Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर( सिद्धार्थनगर) ।
 
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अहरौली पड़री गांव की  एक महिला तीन बच्चों समेत मुंबई से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
 
गांव निवासी सुजीत कुमार गौतम के अनुसार, उनकी चाची पूनम (36) अपनी बेटी आरोही (16), दिव्यांशी (2) और बेटे राजन (4) के साथ 19 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे कुर्ला, मुंबई से ट्रेन से गोंडा के लिए रवाना हुई थीं।
 
20 अगस्त की सुबह करीब 8:27 बजे पूनम ने मुंबई में रह रहे पति तुलसीराम से फोन पर बातचीत की थी। उस समय उन्होंने गोंडा के आसपास होने की जानकारी देते हुए जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें