महीनों से बंद पड़ा पीसीसी सड़क निर्माण, फिसलन भरी मिट्टी से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

पीसीसी सड़क निर्माण में लेट लतीफी, बच्चों के साथ खिलवाड़

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

दुद्धी /सोनभद्र-

दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत डुमरा ग्राम सभा की भुइयां बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की स्थिति खराब है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय तक जाने के लिए जिला पंचायत के माध्यम से करीब चार महीने पहले पीसीसी रोड निर्माण का काम शुरू हुआ था, लेकिन यह कार्य पिछले चार महीने से बंद पड़ा है।

बारिश के मौसम में रास्ते पर फिसलन भरी मिट्टी होने के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को फिसलन भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।

पंखुडी टेलीकाम एण्ड कम्प्यूटर्स की दुकान के फर्जी फर्म पर धड़ल्ले से सचिव विवेक कुमार कर रहे सरकारी भुगतान- सूत्र Read More पंखुडी टेलीकाम एण्ड कम्प्यूटर्स की दुकान के फर्जी फर्म पर धड़ल्ले से सचिव विवेक कुमार कर रहे सरकारी भुगतान- सूत्र

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विद्यालय के चारों तरफ घास एवं झाड़ियां उगी हुई हैं, लेकिन उनकी साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है।

नालियों पर ढक्कन लगाने की मांग Read More नालियों पर ढक्कन लगाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि अब यह देखना होगा कि चार महीने से बंद पड़े पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का जिम्मेदार कौन है और यह काम कब तक पूरा होगा। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने तथा विद्यालय के आसपास उगी घास एवं झाड़ियों की साफ-सफाई कराने की मांग किया है।

सनबीम विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं पीएम राहत योजना के प्रति किया गया जागरूक Read More सनबीम विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं पीएम राहत योजना के प्रति किया गया जागरूक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें