दलितों और आदिवासियों के साथ सरकारें कर रहीं दोहरा व्यवहार : जरिता लैतफलांग।
बारा तहसील के जसरा ब्लॉक के कूढ़ी/जारी स्थित दिव्यांशी गेस्ट हाउस में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत दलित सम्मेलन आयोजित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
बारा तहसील के जसरा ब्लॉक के कूढ़ी/जारी स्थित दिव्यांशी गेस्ट हाउस में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत दलित सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक सुश्री जरिता लैतफलांग ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकारों में दलितों एवं आदिवासियों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। उनके अधिकारों की अनदेखी के कारण इन वर्गों का उत्पीड़न बढ़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़े हैं और उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इन वर्गों को गुमराह कर वोट हासिल किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें उपेक्षित छोड़ दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि अब दलित समाज जागरूक हो चुका है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगा। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ताओं से संगठन में भागीदारी के लिए जिला अध्यक्ष पद हेतु अपना नाम देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि पीसीसी पर्यवेक्षक उज्जवल शुक्ला ने दलित समाज से वर्तमान सरकार के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने की अपील की।
सम्मेलन की अध्यक्षता कौशाम्बी जनपद की पीसीसी पर्यवेक्षक एवं 264 बारा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी मंजू सिंह ने की। उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कथित घटना का उल्लेख करते हुए इसे दलितों के अपमान का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें भगवान श्रीराम की बात करती हैं, लेकिन शबरी के जूठे बेर प्रेमपूर्वक खाने के राम के आदर्श को भूल गई हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मनोरमा देवी, नन्ही देवी, संगीता, अनिता, शिवकुमारी, कविता, आशा, रंजू देवी सहित श्यामाचरण, कमलेश कुमार उर्फ भोले, धर्मराज रत्नाकर, रामबहादुर, मनोज गौतम, श्यामबहादुर, श्रीराम, रोशन जी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज कांग्रेस पार्टी बारा तहसील सामाजिक न्याय महिला भागीदारी आदिवासी अधिकार कांग्रेस कार्यकर्ता जसरा ब्लॉक संगठन सृजन अभियान कूढ़ी जारी कांग्रेस संगठन सृजन अभियान दलित सम्मेलन दलित अधिकार दलित समाज जरिता लैतफलांग उज्जवल शुक्ला मंजू सिंह दलित जागरूकता राजनीतिक सम्मेलन उत्तर प्रदेश कांग्रेस


Comments