सोरांव पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 07 पैनल (अनुमानित कीमत 2,50,000/- रूपये) व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज
सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-311/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. सूरज पासी पुत्र हरिकरन पासी निवासी हंसराजपुर दहिंयावा थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज 2. मिथलेश शर्मा पुत्र संगमलाल शर्मा निवासी जगापुर पोस्ट आनापुर थाना नबावगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक-20.08.2026 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत अशोक नगर तिराहे से चोरी के 07 पैनल (अनुमानित कीमत 2,50,000/- रूपये) व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन सं0-UP 70 MT 7170 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनकट में कृषि कार्य हेतु सोलर सिंचाई पंप हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया एंव HDFC Bank के सहयोग से संचालित HDRP परियोजना के अन्तर्गत लगाये गये सोलर पम्प के सोलर पैनल व अन्य उपकरण चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोरांव पर मु0अ0सं0-311/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज पुलिस कार्रवाई प्रयागराज पुलिस पिकअप वाहन बरामद वांछित अभियुक्त सोरांव सोलर पैनल चोरी HDFC Bank चोरी का मुकदमा चोरी के सोलर पैनल चोरी के आरोपी गिरफ्तार सोरांव पुलिस अशोक नगर तिराहा 7 सोलर पैनल बरामद सोलर सिंचाई पंप बनकट गांव HDRP परियोजना Humana People to People India सोलर उपकरण चोरी


Comments