बारावफात, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
जुलूस आयोजकों तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं और मौलवियों ने भाग लिया
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) । आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बिस्कोहर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, जुलूस आयोजकों तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं और मौलवियों ने भाग लिया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस दौरान उपनिरीक्षक तालीमुद्दीन खान ,इशांशु श्रीवास्तव, विजय कुमार, इंदरजीत सिंह, आशीष मौर्य, कांस्टेबल अजय यादव बलराम सिंह, अनुज राम त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ, शाहिद अजीज सिद्दीकी , जितेन्द्र मौर्या, तौहीर अहमद, वाजिद अली, मोईद खान, एजाज शाह, अखलाक अहमद, राम सुमिरन यादव , अकरम शाह, अब्दुल रब, अब्दुल हकीम आदि मौजूद रहे।
Law and order raksha bandhan krishna janmashtami siddharthnagar news रक्षाबंधन कानून व्यवस्था त्रिलोकपुर थाना सिद्धार्थनगर समाचार festival security Biskohar news बिस्कोहर समाचार शांति व्यवस्था Trilokpur Police Station बारावफात पीस कमेटी बैठक Barawafat Peace Committee Meeting श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पुलिस चौकी बिस्कोहर Biskohar Police Outpost त्योहारों की सुरक्षा Peace and Order हिंदू मुस्लिम सौहार्द


Comments