पीडीए को एकजुट कर 2027 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है: राजपाल कश्यप
........सपा की पीडीए चौपाल में भाजपा सरकार पर निशाना, कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन मजबूत करने की अपील
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के शेखनापुर गांव में गुरुवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से पीडीए चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर मौजूद रहे।
पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने भाजपा सरकार पर पिछड़ों, दलितों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।
डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। उन्होंने पीडीए को एकजुट होकर वर्ष 2027 में सपा को भारी बहुमत दिलाने का आह्वान किया। साथ ही संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
चौपाल की अध्यक्षता सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की। संचालन जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज कुमार पाल ने किया। आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वीरेंद्र कुमार यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
akhilesh yadav समाजवादी पार्टी Samajwadi party सपा कार्यकर्ता SP Workers अखिलेश यादव UP Assembly Election 2027 2027 विधानसभा चुनाव पीडीए चौपाल PDA Chaupal राजपाल कश्यप Rajpal Kashyap अम्ब्रीश सिंह पुष्कर Ambreesh Singh Pushkar अखिलेश यादव मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav CM पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ Backward Classes Cell भाजपा सरकार पर निशाना BJP Government Criticism पीडीए एकजुटता


Comments