महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच वायरल वीडियो ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल

लाठी-डंडे से दो महिलाओं की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, पीड़िता ने 112 पर सूचना देने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई न होने का लगाया आरोप

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

 मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को्षऊ लेकर मिशन शक्ति समेत विभिन्न अभियान चलाकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने और हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील की जाती है। इसी बीच हलिया थाना क्षेत्र के अहुंगी कला गांव से सामने आए कथित मारपीट के वायरल वीडियो ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

दवा लेने निकली मां-बेटी की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत Read More दवा लेने निकली मां-बेटी की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत

वायरल वीडियो में दो महिलाओं के साथ लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में पीड़िता मुन्नी देवी ने थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता के अनुसार, जब उसकी बहू बीच-बचाव करने के लिए पहुंची तो उसके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि घटना के दौरान गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।

चुनार के नयनागढ़ पैलेश में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम ध्वजारोहण कर  किया गया राष्ट्रगान    Read More चुनार के नयनागढ़ पैलेश में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम ध्वजारोहण कर  किया गया राष्ट्रगान  

पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, इससे पहले 19 अगस्त को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामले की सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने के बाद वापस लौट गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद दोबारा उसके घर पहुंचकर मारपीट की गई। इसी दौरान उसकी छोटी नातिन ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बारिश में भी नहीं डिगा हजरतगंज पुलिस का हौसला, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने संभाली यातायात व्यवस्था Read More बारिश में भी नहीं डिगा हजरतगंज पुलिस का हौसला, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने संभाली यातायात व्यवस्था

 

पीड़िता का कहना है कि दूसरी घटना की सूचना भी तत्काल 112 पुलिस को दी गई। उसके मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने थाना अध्यक्ष से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में दोबारा मारपीट या किसी अप्रिय घटना से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

 

महिला सुरक्षा के दावों के बीच उठे सवाल: सरकार और पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य घटनाओं की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो और पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी कथित रूप से दोबारा मारपीट की स्थिति क्यों बनी।

 

हालांकि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब निगाहें हलिया पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो और पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच किस स्तर तक की जाती है और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें