बाजार से लापता तीन साल की बच्ची एक घंटे में मिली
स्टेशन रोड स्थित शुक्रवार बाजार से लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आयुषी को पुलिस ने करीब एक घंटे की तलाश के बाद सकुशल बरामद कर लिया
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला -
स्टेशन रोड स्थित शुक्रवार बाजार से लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आयुषी को पुलिस ने करीब एक घंटे की तलाश के बाद सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची को उसकी मां शीतल के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार बाजार में खरीदारी के दौरान आयुषी डॉ. मानिकचंद की दुकान के सामने से अचानक गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला तो मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी 9603 के आरक्षी राम किशोर और होमगार्ड दलवीर ने बाजार में तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची मिल गई। बच्ची को थाने लाकर सत्यापन के बाद मां को सौंप दिया गया। बेटी के सकुशल मिलने पर मां ने पुलिस का आभार जताया।


Comments