त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम ने दिए सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश

विवेक शर्मा Picture
Published On

पीस कमेटी की बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, पीस कमेटी के सम्मानित सदस्य, जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

फिरोजाबाद।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, पीस कमेटी के सम्मानित सदस्य, जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में आगामी पर्वों एवं त्योहारों बारहवफात, जुलूस/जलसे, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जैन समाज के पर्युषण पर्व, रक्षाबंधन तथा सावन के अंतिम सोमवार को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी को पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन की ओर से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस में ले जाए जाने वाले झंडों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के अनुरूप रखी जाए तथा लोहे या मेटल के पाइप व रॉड का प्रयोग न किया जाए। जुलूसों में बजने वाले डीजे की ऊंचाई का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।उन्होंने आगामी 25-26 अगस्त के आसपास आयोजित होने वाले जलसों के आयोजकों को प्रशासन से पूर्व अनुमति लेने के निर्देश दिए, जिससे पुलिस एवं प्रशासनिक टीम द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को समय से सुनिश्चित किया जा सके।

बड़े जुलूसों, विशेष रूप से टूंडला तथा थाना रसूलपुर/शहर क्षेत्र में निकलने वाले जुलूसों के आयोजकों को अपने वालंटियर्स की सूची, उनके नाम तथा पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के सीरियल नंबर संबंधित थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि में मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा, विद्युत एवं स्वच्छता संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा।

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम ने दिए सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश

मुख्य सचिव ने भर्ती परीक्षाएं समयबद्ध कराने पर दिया जोर Read More मुख्य सचिव ने भर्ती परीक्षाएं समयबद्ध कराने पर दिया जोर

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में सदस्यों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों का पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी से त्योहारों के दौरान प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। एसएसपी ने बताया कि आगामी पर्वों एवं जुलूसों के पारंपरिक मार्गों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पहले ही स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे स्थिति का सटीक आकलन कर आवश्यक कार्रवाई समय से की जा सके।

महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच वायरल वीडियो ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल Read More महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच वायरल वीडियो ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल

 

ट्रेन की चपेट में आने से आशा बहू की मौत, बेटा गंभीर Read More ट्रेन की चपेट में आने से आशा बहू की मौत, बेटा गंभीर

शांति समिति की बैठक के उपरांत एसडीएम, सीओ, नगर निगम, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा, यातायात, विद्युत, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी पर्वों एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

Post Comments

Comments