मुख्यमंत्री राहत कोष में 10.63 लाख रुपये जमा, विधायक डॉ. मिलन दास ने सहयोगकर्ताओं का जताया आभार
विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
श्रीभूमि : मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए कुल 10 लाख 63 हजार रुपये एकत्र कर जमा किए गए हैं। इस मानवीय पहल में योगदान देने वाले विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और आम नागरिकों के प्रति विधायक डॉ. मिलन दास ने आभार व्यक्त किया है। राहत कोष में योगदान के तहत हाइलाकांडी नगरपालिका की ओर से 1.67 लाख रुपये, शितांशु रंजन पाल ने 50 हजार रुपये, साभमिता पाल ने 25 हजार रुपये, कृष्ण गोपाल सारदा ने 25 हजार रुपये तथा लाला नगरपालिका ने 50 हजार रुपये का सहयोग दिया। इसके अलावा शिशु सदन हाई स्कूल ने 51 हजार रुपये, कटलीछड़ा व्यवसायी समिति एवं नागरिकों ने 3 लाख रुपये, निशित चौधरी ने 1 लाख रुपये, डॉ. देवजीत दे ने 1 लाख रुपये तथा जीपी प्रेसिडेंट एसोसिएशन के शेखर दास ने 1 लाख रुपये का योगदान दिया।
.jpg)
वहीं, काटलीछड़ा मंडल के बीरेनजीत नाथ ने 25 हजार रुपये, इंद्रजीत देवराय ने 10 हजार रुपये, सूरज सेन ने 10 हजार रुपये और स्वपन भट्टाचार्य ने 50 हजार रुपये का सहयोग किया। मानवीय पहल की सराहना विधायक डॉ. मिलन दास की ओर से जारी आभार संदेश में कहा गया कि आपदा और संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर सहयोगकर्ताओं ने मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। उनके इस सामूहिक प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
उन्होंने कहा कि संकट के समय समाज के विभिन्न वर्गों का एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना सामाजिक एकता और मानवीय संवेदना को मजबूत करता है। राहत कोष में योगदान देने वाले सभी संगठनों, संस्थाओं और नागरिकों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।“मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” के संदेश के साथ विधायक ने सभी नागरिकों से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने और सामूहिक रूप से सहयोग करने की अपील की।
assam social service असम श्रीभूमि सामाजिक सेवा मानवीय पहल Sribhumi मुख्यमंत्री राहत कोष Chief Minister Relief Fund 10.63 लाख रुपये ₹10.63 Lakh Donation विधायक डॉ. मिलन दास MLA Dr. Milan Das राहत कोष में सहयोग Relief Fund Contribution हाइलाकांडी नगरपालिका Hailakandi Municipality लाला नगरपालिका Lala Municipality कटलीछड़ा Katlicherra व्यवसायी समिति Business Association नागरिक सहयोग Public Contribution


Comments