स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट स्टेडियम में गूंजा देशभक्ति का स्वर, छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने किया ध्वजारोहण, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

राजेश तिवारी Picture
Published On

शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विशिष्ट स्टेडियम परिसर में भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन से हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव कुमा गोंड ने विशिष्ट स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सभी उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

IMG-20260815-WA0174

थारू विकास परियोजना को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार का हब बनाने की कवायद Read More थारू विकास परियोजना को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार का हब बनाने की कवायद

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने स्टेडियम परिसर में उपस्थित जनमानस को भावविभोर कर दिया। देशभक्ति गीतों एवं नृत्य की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने बच्चों की प्रतिभा, उत्साह एवं शानदार प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की।

पिकअप चोरी की एफआईआर के लिए मांगे पांच हजार रुपये, थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल निलंबित। Read More पिकअप चोरी की एफआईआर के लिए मांगे पांच हजार रुपये, थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल निलंबित।

IMG-20260815-WA0187

धूमधाम के साथ निकली सुंदरी मंडल की तिरंगा यात्रा  Read More धूमधाम के साथ निकली सुंदरी मंडल की तिरंगा यात्रा 

इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे वीर सेनानियों ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं एवं छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। हमारे अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई। इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।

उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं, उसकी नींव हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर रखी गई है। हम सभी का दायित्व है कि अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए देश और जनपद के विकास में योगदान दें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से कहा कि शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का आधार बनाकर वे विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना, जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनकी प्रतिभा एवं उपलब्धियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री जी ने खेल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाते हुए धनुष चलाकर निशाना भी साधा। उनके द्वारा तीरंदाजी में निशाना साधने का दृश्य उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। राज्यमंत्री ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ एवं सशक्त नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने भी स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और त्याग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, प्रभागीय वन अधिकारी कैमूर वन्यजीव प्रभाग आरुषि मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम, उत्साह और गौरव की भावना का संचार किया तथा पूरा विशिष्ट स्टेडियम परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार