ग्राम पंचायत ढोढ़री में सागौन, शीशम, आम व नीम के पेड़ों की अवैध तरीके हो रही कटान

जनपद बस्ती के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढ़री में सागौन, शीशम, आम और नीम समेत हरे-भरे पेड़ों की कथित कटान का मामला सामने आया है। पेड़ों की कटान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। जनपद बस्ती के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढ़री में सागौन, शीशम, आम और नीम समेत हरे-भरे पेड़ों की कथित कटान का मामला सामने आया है। पेड़ों की कटान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
 
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव में हाल के दिनों में करीब तीन से चार हरे पेड़ों को काटकर धराशायी किए जाने की बात सामने आई है। इनमें सागौन, शीशम और आम के पेड़ शामिल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते कटान पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में मौजूद पुराने और हरे-भरे पेड़ों पर भी लकड़ी कारोबारियों की नजर पड़ सकती है।
 
मामले में रेंजर सोनल वर्मा और हल्का वन दरोगा अजय कुमार भारती की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन अधिकारियों की भूमिका को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटान हुई है तो संबंधित वनकर्मियों को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं हुई? क्या क्षेत्र में नियमित निगरानी की व्यवस्था प्रभावी नहीं है? ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों की कटान के मामलों में वन विभाग को मौके पर पहुंचकर तत्काल जांच करनी चाहिए।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए DFO ने ढोढ़री में हरे पेड़ों की कटान के प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने पेड़ काटे गए, उनकी प्रजाति क्या थी और कटान के लिए कोई वैध अनुमति ली गई थी या नहीं।
 
ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग मौके पर पहुंचकर काटे गए पेड़ों की संख्या, प्रजाति, लकड़ी की स्थिति और संबंधित अनुमति पत्रों की जांच करे। यदि जांच में अवैध कटान की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। उक्त प्रकरण में DFO ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें