नवीनतम
फीचर्ड
स्वतंत्रता दिवस पर कोन में कांग्रेसियों ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से सराबोर रहा कोन
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
कोन / सोनभद्र-
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामगढ़ ( कोन) में राष्ट्रीय पर्व हर्षाेल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की गानों के साथ मनाया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भीम सेन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के अमर शहीदों, बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने वर्षों तक संघर्ष किया, यातनाएं सहीं और अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलाई। आज हम जिस स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक भारत में जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे असंख्य वीरों का त्याग और संघर्ष है।

Read More संगठन की मजबूती से ही अनुप्रिया पटेल बनेंगी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री -आनन्द पटेल ‘दयालु’जिला सचिव राम केश्वर् कन्नौजिया ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिन वीर सपूतों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए संघर्षों और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में कोन ब्लॉक के सभी मंडलों में ध्वजारोहण किया गया। मंडल अध्यक्ष शुभ लाल यादव बागेसोती , अखिलेश यादव कचनरवा मंडल अध्यक्ष ,गोपी विश्वकर्मा कोन मंडल अध्यक्ष, सुरेश चौधरी गुड़गांव मंडल अध्यक्ष ,कन्हाई राम कनौजिया रामगढ़ की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अंत में कोन ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता द्वारा मिष्ठान वितरित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर तेजू राम ,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भंडारी, कृष्ण कुमार कनौजिया ,ब्लॉक उपाध्यक्ष संगीता कनौजिया ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोन के दर्जनों कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Comments