नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पिकअप चोरी की एफआईआर के लिए मांगे पांच हजार रुपये, थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल निलंबित।
पिकअप वाहन चोरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे पीड़ित से कथित तौर पर पांच हजार रुपये लेने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
पिकअप वाहन चोरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे पीड़ित से कथित तौर पर पांच हजार रुपये लेने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मांडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल उज्जवल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मांडा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की पिकअप गाड़ी चोरी हो गई थी। पीड़ित चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लगातार थाने के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के नाम पर उससे पांच हजार रुपये लिए गए। इसके बावजूद पीड़ित को कार्रवाई के लिए परेशान होना पड़ा।
मामले से परेशान पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया। उसने पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया से मुलाकात कर पूरे मामले की लिखित शिकायत की और आरोप लगाया कि पिकअप चोरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए उससे रुपये लिए गए।
शिकायत मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान
पीड़ित की शिकायत को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लिया। मामले की जांच कराई गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मांडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा तथा हेड कांस्टेबल उज्जवल कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया।
crime news prayagraj breaking news uttar pradesh police prayagraj news UP Police fir local news uttar pradesh news police commissioner Law and order ujjwal kumar Police Action Police Complaint Bribery Allegation Manda Police Police Misconduct Vehicle Theft Corruption Case Piyush Mordia Manda Police Suspension Pickup Vehicle Theft Anil Kumar Verma


Comments