इफको किसान हितों के प्रति समर्पित संस्था है- दिलीप संघाणी
इफको अध्यक्ष सपत्नीक का इफको फूलपुर इकाई आगमन पर भव्य स्वागत
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी सपत्नीक गीताबेन संघाणी का इफको फूलपुर इकाई आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इफको अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी इफको कोर्डेट में किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, उन्होंने किसान को सम्बोधित किया तथा कहा कि इफको किसान हितों के प्रति समर्पित संस्था है। इस दौरान वह इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन गए जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया। इफको इम्पलाइज संघ भवन में यूनियन पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। गीताबेन संघाणी ने इफको रिक्रिएशन क्लब स्थित तरणताल का उद्घाटन किया। इसके उपरांत इफको फूलपुर में स्थित श्री राम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ में दिलीप संघाणी एवं गीताबेन संघाणी बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। भजन संध्या में कलाकारों ने शानदार भजन प्रस्तुत किए।
इफको फूलपुर में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि एवं l गीताबेन संघाणी विशिष्ट अतिथि होंगे
। इस दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह, सरिता सिंह,यूपीपीसीएफ चेयरमैन वाल्मिकी त्रिपाठी, महाप्रबंधक क्रमशः पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार, डॉ अनीता मिश्र, ए.के.गु्प्ता,अरूण कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः आर.पी.यादव, एस.के.सिंह, पी.के.त्रिपाठी, संदीप गोयल, डॉ सत्य प्रकाश, आशीष कुमार, संजय कुमार, शैलेश शेरकर, विनय विक्की, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव मौजूद रहे।
uttar pradesh prayagraj swatantra prabhat prayagraj news iffco uttar pradesh news phulpur iffco phulpur iffco news Independence day agriculture IFFCO Officers Association farmers IFFCO Phulpur Unit Farmer Development Bhajan Sandhya Farmer Welfare Farmers Conference Independence Day Celebration 80th Independence Day Dileep Sanghani Geetaben Sanghani Iffco Chairman Iffco Kordet Iffco Employees Union Iffco Recreation Club Swimming Pool Inauguration Shree Ram Mandir Fertilizer Industry Dileep Sanghani Iffco


Comments