मध्य विद्यालय जगदीशपुर में आयोजित हुआ मंजूषा उत्सव

लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

जगदीशपुर/भागलपुर- अंग प्रदेश के लोक पर्व एवं सांस्कृतिक उत्सव बिहुला महोत्सव के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में मंजूषा उत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षिका प्रज्ञा एवं भारती कुमारी के सहयोग से छात्राओं ने मंजूषा कला की थीम पर आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली बनाकर अंग प्रदेश की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।

उत्सव में रितु, श्रेया, परी, सौम्या रानी, दीक्षा, मौसम, प्रिया, हनी, अनन्या, आराध्या, चंदा, रिमझिम एवं रीता सहित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली ने विद्यालय परिसर को कलात्मक और सांस्कृतिक रंग से भर दिया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में स्थानीय भाषा, कला एवं संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। स्थानीय कला और संस्कृति समाज की पहचान तथा ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास के साथ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया भी सहज और रुचिकर बनती है।

कार्यक्रम में शिक्षिका शाहिना खातून, वीवी नाहिदा, प्रज्ञा, भारती कुमारी, नेहा कुमारी, पुष्पलता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सर्व धर्म महासभा द्वारा तिरंगा यात्रा एवं झंडा रोहण Read More सर्व धर्म महासभा द्वारा तिरंगा यात्रा एवं झंडा रोहण

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें