तहसील से गायब वरासत की फाइल, किसान दर-दर भटकने को मजबूर

पीड़ित किसान लगातार न्याय के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। तहसील प्रशासन की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नायब तहसीलदार सरेनी न्यायालय से किसान की वरासत से जुड़ी पत्रावली पिछले छह महीनों से गायब है। पीड़ित किसान लगातार न्याय के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिल सकी है।क्षेत्र के मथूरपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वरासत से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रावली बिना किसी सूचना के अचानक गायब हो गई है।
 
पीड़ित के अनुसार, कृष्णा देवी बनाम सुनील कुमार व सुशील कुमार बनाम सुनील कुमार से संबंधित फाइलों का कोई अता-पता नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अब तक फाइल नहीं मिल पाई है, जिससे वरासत की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है।फाइल गायब होने के कारण किसान को अपने ही अधिकार के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
किसान ने जिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी से मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए जल्द से जल्द पत्रावली खोजवाकर वरासत प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है। वहीं, एसडीएम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पीड़ित को तहसीलदार से मिलकर अपनी समस्या रखने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments