बिना मंजूरी ट्रांसफार्मर हटाने का आरोप, जेई की जांच की मांग

कोटवा उपकेंद्र के अन्य स्थानांतरणों की भी जांच कराने की मांग, मुख्य अभियंता को सौंपा शिकायती पत्र।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो 
 
हनुमानगंज। 
 
बहादुरपुर ब्लॉक की ग्रामसभा लीलापुर कला की भारतीया बस्ती में लगा 10 केवीए ट्रांसफार्मर कथित तौर पर बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। मामले में जेई दीपक वर्मा की भूमिका की जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है। बुधवार को आलोक उपाध्याय ने मुख्य अभियंता (वितरण), प्रयागराज क्षेत्र-द्वितीय पीए मोंगा को शिकायती पत्र सौंपा।
 
शिकायतकर्ता ने ट्रांसफार्मर स्थानांतरण की अनुमति, तकनीकी संस्तुति और विभागीय प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। साथ ही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कोटवा के अंतर्गत पिछले कुछ वर्षों में हुए अन्य ट्रांसफार्मर स्थानांतरणों की भी जांच कराने को कहा है।
 
शिकायती पत्र में स्थानांतरण आदेश, कार्यादेश, स्टॉक रजिस्टर और संबंधित विभागीय अभिलेखों की जांच के साथ मौके का निरीक्षण कराने की मांग की गई है। ट्रांसफार्मर हटाने के कारणों और इससे प्रभावित उपभोक्ताओं की स्थिति का सत्यापन कराने पर भी जोर दिया गया है।
 
आलोक उपाध्याय ने जांच किसी ऐसे अधिकारी से कराने की मांग की है, जो संबंधित निर्णय में शामिल न रहा हो। उन्होंने कहा कि अनियमितता की पुष्टि होने पर जेई समेत जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उद्देश्य किसी को बिना जांच दोषी ठहराना नहीं, बल्कि विद्युत विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराना है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें