ऊर्जा की राजधानी में सेवा की सरिता,श्री राम सेवा समिति का 28वाँ खिचड़ी भंडारा संपन्न

समिति का मुख्य उद्देश्य एक कदम बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाना।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी  के साथ कु. रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र -

शनिवार खुद को बदलो, समाज बदलेगा। समाज को बदलो, देश बदलेगा। इसी सेवा संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत और ऊर्जा की राजधानी कहे जाने वाले ओबरा के सुभाष चौराहे पर आस्था और सेवा का संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार को 28वें भव्य खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया।

IMG_20260201_063148

वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए सोनभद्र में कंट्रोल रूम सक्रिय, नोडल अधिकारी नामित Read More वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए सोनभद्र में कंट्रोल रूम सक्रिय, नोडल अधिकारी नामित

कार्यक्रम की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और बजरंगबली को खिचड़ी का भोग लगाकर की गई, जिसके पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।समिति के संस्थापक पत्रकार अजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यह समिति पिछले कई वर्षों से समाज के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। श्री राम सेवा समिति का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है।

गौरा विधायक ने गौरा चौकी में क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन Read More गौरा विधायक ने गौरा चौकी में क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

IMG_20260201_063315

सिद्धार्थनगर :  वीबी - जी राम जी योजना (ग्रामीण) में अधिकारी बने ठीकेदार तो कैसे हो जांच Read More सिद्धार्थनगर :  वीबी - जी राम जी योजना (ग्रामीण) में अधिकारी बने ठीकेदार तो कैसे हो जांच

समिति का मुख्य ध्येय एक कदम बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाना है। समिति के सेवा कार्यों का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। बरसात में गरीबों के कच्चे मकानों के लिए प्लास्टिक तिरपाल का वितरण।दीपावली पर निर्धन परिवारों के बीच मिठाई और मोमबत्ती बांटना। कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों और असहायों को कंबल उपलब्ध कराना। वर्षों से स्थानीय मंदिरों की रंगाई-पुताई और देखरेख का जिम्मा उठाना। इस 28वें शनिवार के सफल आयोजन में नीरज श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, आदित्य वर्मा, बाबूराम सिंह और करण जोगले का विशेष सहयोग रहा।

समिति ने इन सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सेवा कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वालों में मुख्य रूप से संकट मोचन झा, सर्वेश दुबे, अविनाश श्रीवास्तव, रीता कुमारी, सरिता सिंह, पुष्पा दुबे, सुजीत सावड़ा, दीपक माली, अमित गुप्ता, रणजीत तिवारी, राम आश्रम बिंद, हेमलता जायसवाल और अमित सोनी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति का संदेश आइए मिलकर परिवर्तन लाएं। समाज के प्रति हमारी छोटी सी पहल किसी के जीवन में बड़ी खुशियाँ ला सकती है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें