Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी ने दी दस्तक, 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 20°C से कम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार लगातार हुई बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मानसून की विदाई के बाद भी करीब एक हफ्ते तक बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे प्रदेश में ठंड ने जल्दी दस्तक दे दी है। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम गुलाबी सर्दी की ओर बढ़ गया है। रात के समय लोगों को रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है, और सुबह-सुबह हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है।

हालांकि, मौसम विभाग ने साफ किया है कि मौजूदा ठंड का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक मौसम में स्थिरता बनी रहेगी और गुलाबी सर्दी का अहसास बना रहेगा। लेकिन इसके बाद तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, कार्तिक महीने को परंपरागत रूप से सर्दी की शुरुआत माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह ट्रेंड बदल गया है। अब ठंड का असर दिसंबर से लेकर जनवरी-फरवरी तक अधिक देखने को मिलता है।

बारिश के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने से राजस्थान के कई जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बुधवार को सिरोही जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पाली और सीकर में यह 17.5 डिग्री, पिलानी (झुंझुनूं) में 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में प्रदेश के जिन जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा उनमें अजमेर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, गंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़ और पाली शामिल हैं।

फिलहाल मौसम खुशनुमा बना हुआ है लेकिन किसानों और आमजन को अगले बदलाव के लिए तैयार रहने की जरूरत है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए फिलहाल गुलाबी ठंड का आनंद लें, लेकिन पूरी सर्दी आने में अभी वक्त है।

कारसेवक गोलीकांड को लेकर अखिलेश पर बरसे भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश Read More कारसेवक गोलीकांड को लेकर अखिलेश पर बरसे भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments