नवीनतम
फीचर्ड
भारत
Beautiful IAS officer India: फिल्मी एक्ट्रेस से भी खूबसूरत दिखती हैं IAS स्मिता सभरवाल, सीएम दफ्तर में मिली थी सीधी नियुक्ति
भारत में आपको कई ऐसे IAS और PCS ऑफिसर देखने को मिल जाते या जाती हैं, जो किसी भी स्टार को खूबसूरती के मामले में टक्कर देते हैं. उन्हीं में से एक हैं IAS स्मिता सभरवाल.

इन्होंने सिर्फ 22 साल की उम्र में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा को क्रेक कर लिया, जब लोग तैयारी करना शुरू करते हैं. चलिए हम आज आपको इनकी कुछ फोटो दिखाते हैं, जिसको देखकर आप खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस सामंथा को भी भूल जाएंगे.
स्मिता सभरवाल , 2001 बैच की तेलंगाना कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं. वे पिछले 24 सालों से आईएएस के तौर पर अपनी सेवा दे रही हैं. इनकी खूबसूरती की चर्चा हर तरफ होती रहती है.

स्मिता का जन्म 1977 में पश्चिम बंगाल में हुआ था. इनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद में हुई. शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रही स्मिता ने बोर्ड एग्जाम को भी टॉप किया था.
सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर विमेन में कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने वाली स्मिता ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही यूपीएसी की तैयारी शुरू कर दी थी.

साल 2000 में अपने दूसरे अटेम्प्ट में इन्होंने ऑल इंडिया रैंक 4 को हासिल किया, इस तरह काफी कम समय में ही इन्होंने अपने सपने को साकार करके दिखाया.
कम समय में आईएएस की परीक्षा पास करने के साथ स्मिता ने राज्य के सीएम के ऑफिस में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है.

इन्होंने अपने ही बैचमेट IPS ऑफिसर डॉ. अकुन सभरवाल से साल 2004 में शादी की. दोनों के एक बेटी और एक बेटा है.
IAS स्मिता सभरवाल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अधिकारियों में से एक हैं, जो तमाम जानकारियां साझा करती रहती हैं.
इंस्ट्राग्राम से लेकर एक्स तक इनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है,जहां ये अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं.
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments