कोन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाँधी जयंती व शास्त्री जी को श्रद्धापूर्वक किया याद
कोन मण्डल के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसियों ने मनाया गाँधी जयंती व शास्त्री जी की जयंती
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
कोन ब्लॉक के सभी मंडलों में गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारत के दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता के नेतृत्व में बागेसोती मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बागेसोती मंडल के अध्यक्ष शुबलाल यादव ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गॉंधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं महान पुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गाँधी का सर्वाधिक योगदान था तो अतिशयोक्ति नहीं है।
क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सभी धर्मो के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गाँधी ने सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति से जुड़ा पद नहीं लिया।
इस अवसर पर बागेसोती गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह खरवार ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित किया।
कोन में जिला सचिव राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन् करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध , में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और लाल बहादुर शास्त्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन के दांत खट्टे किये थे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी।
इसी क्रम में कचनरवा में कचनरवा मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी भारत देश के ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की धरोहर के रूप में माने जाते हैं।उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाकर कठिन संघर्षों से देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्ति दिलाई और आजादी दिलाई। रामगढ़ में कन्हाई राम कनौजिया मंडल अध्यक्ष , तरिया में सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में भी गांधी जयंती पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अच्युतानंद त्रिपाठी, अखिलेश यादव,गोपी विश्वकर्मा, भीम सेन गुप्ता, रमेश भंडारी, रितेश चौधरी,देवनंदन गुप्ता, जयकिशोर पासवान, प्रतिमा सिंह खरवार सहित ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी, जिला कमेटी और बूथ कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment List