शीतला धाम में भव्य विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

अजय यादव Picture
Published On

 सिराथू संवाददाता। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र में इन दिनों गणपति उत्सव की धूम मची हुई।जगह जगह पंडालों में भगवान लम्बोदर की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा आराधना की जा रही है।इसी क्रम मे शाक्तिपीठ कड़ा धाम शीतला धाम में मंदिर परिसर क्षेत्र में कृष्णा कमेटी के तत्वावधान में कन्या पूजन व भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

गणपति स्थापना से शुरू इस गणेश उत्सव में आज वृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने इस विशाल भंडारे में पहुंचकर गणपति बप्पा का प्रसाद गृहण किया और पंडाल गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।इस कार्यक्रम में रितेश पंडा, रिंकू पंडा,अनी पंडा,सरल पंडा,मोलू पंडा, अनमोल पंडा,दीपांशू पंडा,आर्यन पंडा, बब्लू पंडा,बंटू ,अभय पंडा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments