नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सत्य अहिंसा का संदेश बौद्ध धर्म : राम मिलन गौतम
तहसील क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में महान सम्राट अशोक विजयादशमी धम्म दशमी के अवसर पर विश्व पंचशील शांति जुलूस और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा(सिद्धार्थनगर)।
तहसील क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में महान सम्राट अशोक विजयादशमी धम्म दशमी के अवसर पर विश्व पंचशील शांति जुलूस और `भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भगवान बुद्ध, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और सम्राट अशोक के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
इटवा नगर पंचायत के चारों प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। अनुयायी हाथों में पंचशील ध्वज लेकर शांति, सद्भाव, समानता और भाईचारे का संदेश देते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा के बाद माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज परिसर में बौद्ध सम्राट अशोक बाबा साहेब के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित किया गया बौद्ध धम्म दीक्षा एवं धम्म देशन कार्यक्रम त्रिशरण पंचशील ग्रहण किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राम मिलन गौतम ने कहा सम्राट अशोक विजयदशमी के दिन हिंसा का मार्ग छोड़कर अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया जो आज भी प्रसांगिक है । ‘जगत में बुद्ध का नाम है, भारत की यही शान है’, ‘बौद्ध धर्म की क्या पहचान, मानव-मानव एक समान’, ‘भगवान बुद्ध की करुणा हो’ और ‘सम्राट अशोक अमर रहें’ नारों से माहौल धम्ममय बना रहा।
इस अवसर पर अनुयायियों ने तथागत गौतम बुद्ध के करुणा, मैत्री और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव और मानवता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के तहसील अध्यक्ष अनिल गौतम, डॉ. जेपी बौद्ध, राधेश्याम गौतम, संचालन जय किशोर गौतम, ने किया
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी, भीम आर्मी कालीचरण यादव ,बेचई यादव, अशोक कुमार, राम प्रकट गौतम,अजय गौतम, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, राम अचल, ध्रुव कुमार, परशुराम, कल्लू गौतम, , बहरैची प्रसाद प्रेमी, राम यज्ञ गौतम, चन्द्र भूषण सहित बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे
swatantra prabhat swatantra prabhat news uttar pradesh news social equality siddharthnagar news peace and harmony Itwa news Dr BR Ambedkar Itwa latest news Ashoka Vijayadashami Dhamma Dashami Buddhist Peace Rally World Panchsheel Peace Procession Bharatiya Bauddha Mahasabha Gautama Buddha Emperor Ashoka Buddhist Religion Panchsheel Flag Buddhist Dhamma Diksha Dhamma Deshana Buddhist Festival India Brotherhood and Unity Non Violence Message Buddhist Community News Ashoka Vijayadashami 2026


Comments