नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर : सड़क हादसे में घायल वीरेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत
जिले के थाना शिवनगर क्षेत्र के असनहरी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (40), पुत्र राम अछैबर, की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर ।
जिले के थाना शिवनगर क्षेत्र के असनहरी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (40), पुत्र राम अछैबर, की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम असनहरा दक्षिण पुल के पास पटरी पकड़कर घर जा रहे वीरेन्द्र कुमार को बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
वीरेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी रेखा (40) और दो नाबालिग बच्चों, पुत्र रितेश (15) तथा पुत्री अंशिका (14), को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर परिवार अपनों को खोने के गम में डूबा है, वहीं दूसरी ओर बच्चों की परवरिश और भविष्य को लेकर भी चिंता गहरा गई है।
हादसे के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से पहल की गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
swatantra prabhat uttar pradesh police Road accident swatantra prabhat news uttar pradesh news siddharthnagar news police investigation Family Tragedy Siddharthnagar Latest News Breaking News Siddharthnagar Road Safety India Fatal Road Accident Postmortem Report local crime news rural news Uttar Pradesh bike accident news Road Accident Victim Negligent Driving Virendra Kumar Death Shivnagar Police Station Asanhari Village Brijesh Kumar Singh Victim Family Assistance Financial Assistance for Family Accident Compensation


Comments