सड़क हादसे में आदर्श सोनी की दर्दनाक मौत, 23 नवंबर को होनी थी शादी

जिले के इटवा थाना क्षेत्र के बदलिया चौराहे के पास सोमवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में  आदर्श सोनी (25) पुत्र स्व. अखिलेश सोनी की मौत हो गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के इटवा थाना क्षेत्र के बदलिया चौराहे के पास सोमवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में  आदर्श सोनी (25) पुत्र स्व. अखिलेश सोनी की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई, क्योंकि आगामी 23 नवंबर को ही आदर्श की शादी तय थी और घर में तैयारियां जोरों पर थी।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श सोनी सोमवार की रात को अकेले अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बदलिया चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही जान चली गई। हालांकि, दुर्घटना के स्पष्ट कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन का अब तक पता नहीं चल पाया है।
 
हादसे के तुरंत बाद आदर्श को इटवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में  पंचनामा की कार्रवाई  पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस अचानक हुए हादसे से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें