नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
किसानों ने राहत राशि न मिलने पर की लेखपाल की शिकायत
विकास खंड कोंच क्षेत्र के ग्राम अंडा के कुछ किसानों ने लेखपाल पर आरोप लगाया है कि खसरा में तिल की फसल दर्ज न किए जाने से उन्हें दैवीय आपदा राहत राशि का लाभ नहीं मिल सका है।
कोंच(जालौन)- विकास खंड कोंच क्षेत्र के ग्राम अंडा के कुछ किसानों ने लेखपाल पर आरोप लगाया है कि खसरा में तिल की फसल दर्ज न किए जाने से उन्हें दैवीय आपदा राहत राशि का लाभ नहीं मिल सका है। संबंधित किसानों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्यवाही कर राहत राशि का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल के साथ तहसीलदार मनोज कुमार को शिकायती पत्र देकर संबंधित किसानों ने बताया कि मौजा अंडा में गाटा संख्या 1067 व 1078 में उन्होंने तिल की फसल बोई थी जो सितंबर माह में हुई अतिवृष्टि से पूरी तरह नष्ट हो गई थी जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा। लेखपाल ने उक्त दोनों गाटा संख्या में तिल की फसल होने का खसरा में ब्यौरा दर्ज ही नहीं किया है जिससे उन्हें शासन द्वारा प्रदत्त दैवीय आपदा राहत राशि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायत करने पर लेखपाल पोर्टल की साइट काम न करने की बात कहकर लगातार टहला रहा है। किसान रामबाबू, शिवकुमार, प्रेमा देवी, कैलाश, ओंकार, बालेंद्र, मलखान श्रीमननारायण आदि ने तहसीलदार से मामले में कार्यवाही कर राहत राशि का लाभ उन्हें दिलाए जाने की मांग की है।
swatantra prabhat swatantra prabhat news uttar pradesh news jalaun news Bharatiya Kisan Union revenue Department Crop loss compensation Farmers Compensation Uttar Pradesh Farmers Konch News Natural Disaster Relief Sesame Crop Damage Farmers Complaint Lekhpal Complaint Tehsildar Manoj Kumar Subhash Patel Anda Village News Heavy Rainfall Crop Damage Kharif Crop Loss Agricultural Relief Scheme Farmer Financial Assistance Crop Insurance and Relief Land Record Dispute Khasra Record Jalaun Latest News


Comments