संगठनात्मक भावना से तीन दिनों तक चली बैठक संगठन के हितों की चर्चा

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकरनगर

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में जनपद के मंडलों की कार्यसमिति और शक्ति केंद्र संयोजकों के तीन दिनों की संगठनात्मक बैठकों में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने शामिल हो कर सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा किया।

IMG-20250830-WA0906
     भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने शनिवार को अकबरपुर नगर मण्डल की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि और बेवाना मण्डल में औचक पहुंच कर उपस्थित कार्यकर्ताओं से सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा किया।मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता के साथ बैठक शामिल में नव दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को नए दायित्व की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक देश भक्त और समाज हित में कार्य करने वाला दल है। भाजपा की नींव ही निस्वार्थ समाज सेवा भाव से जुड़ी है, यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम एक ऐसे दल से जुड़े हैं जिस दल के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व पटल पर शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित कर दिया है।

IMG-20250830-WA0907

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, गीत के जरिए साधा निशाना Read More राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, गीत के जरिए साधा निशाना

कहा कि संगठन की संरचना बूथ स्तर पर मजबूत बने और प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम संपन्न हों और चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीते यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
     उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि 28, 29, 30 अगस्त को सम्पन्न बैठकों में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में कुर्की मण्डल में मुख्य अतिथि डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ संतोष सिंह, नेवादा में कपिल देव वर्मा,जवाहिर मौर्य,सैदापुर में बाल्मीकि उपाध्याय, आनंद श्रीवास्तव सहित अलग अलग मंडलों में और नेता शामिल हुए।

राम मंदिर आंदोलन के नायक, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि Read More राम मंदिर आंदोलन के नायक, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें