आम आदमी पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता निगम पार्षद अंकुश नारंग एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
नई दिल्ली
 
पटेल नगर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल कर दिया है आम आदमी पार्टी के तरफ से अंकुश नारंग दिल्ली एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे आम आदमी पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है आम आदमी पार्टी ने कहा की सूचित करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से रंजीत नगर के वार्ड नंबर 87 से पार्षद अंकुश नारंग को दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया है
 
अंकुश नारंग ने भी पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  पोस्ट किया और धन्यवाद कहा आम आदमी पार्टी ने अंकुश नारंग को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मुंबई प्रभारी के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में सह प्रभारी पद पर सौंप रखा है अब एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे एमसीडी में अब भाजपा की सरकार है लिहाजा अंकुश नारंग को बतौर विपक्ष की आवाज बुलंद करनी होगी सभी को बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में मेयर चुनाव से दूरी बना ली थी इसके चलते एमसीडी में भाजपा की एक तरफ जीत हो गई बीजेपी के राजा इकबाल सिंह ने मेयर पद पर और जय भगवान यादव ने डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की है
 
अब दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है इसी के बीच अंकुश नारंग एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका जोरदार तरीके से निभाएंगे वही पटेल नगर विधानसभा में चौमुखी विकास के लिए पहचाने जाने वाले अंकुश नारंग प्रत्येक पटेल नगर वासियों के दिल पर सीधा राज करते हैं अंकुश नारंग के एक आवाज पर पूरा पटेल नगर विधानसभा अंकुश नारंग के साथ खड़ा हो जाता है इसी के प्रति अंकुश नारंग पटेल नगर के बेटा कहे जाते हैं आने वाले समय में देखने योग्य वाली बात होगी कि अंकुश नारंग नेता प्रतिपक्ष की भूमिका दिल्ली के एमसीडी में कैसे निभाते हैं फिलहाल में पटेल नगर की जनता को अंकुश नारंग पर भरपूर भरोसा है 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें