अनपरा में कल भक्तिमय कार्यक्रम, बालाजी की ध्वज यात्रा और भजन संध्या

कार्यक्रम में पंजाब की लोकप्रिय भजन गायिका परविंदर पलक का आगमन

अजय यादव Picture
Published On

सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील

अजयंत सिंह (संवाददाता) 

अनपरा /सोनभद्र-

अनपरा में कल, दिनांक 08 अप्रैल, 2025, मंगलवार को एक भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे श्री सालासर बालाजी महाराज जी की भव्य ध्वज यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर अनपरा कॉलोनी स्थित मिनिस्टीरियल क्लब की ओर प्रस्थान करेगी।मिनिस्टीरियल क्लब पहुंचने पर, वृन्दावन से पधारे आचार्य दुर्गेश नंदन मिश्र द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा, जिससे वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो जाएगा।

इसके पश्चात, शाम 5 बजे से एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पंजाब की लोकप्रिय भजन गायिका परविंदर पलक अपनी मधुर आवाज में भक्ति रस की धारा बहाएंगी। उनका साथ देंगे सोनभद्र के प्रसिद्ध भजन गायक संजीव शर्मा और चोपन से आए भजन गायक दीपक पांडेय , जो अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

टूण्डला चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक यादव का रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Read More टूण्डला चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक यादव का रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

इस भक्तिमय कार्यक्रम का समापन रात्रि 8:15 बजे प्रसाद वितरण के साथ होगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

विधानसभा चुनाव-2027: व्यय संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर Read More विधानसभा चुनाव-2027: व्यय संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर

About The Author

Post Comments

Comments