फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्रयागराज में 23 अक्टूबर को सभी बोर्डों के स्कूलों में रहेगा अवकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर प्रयागराज जनपद में संचालित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
प्रयागराज। ।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर प्रयागराज जनपद में संचालित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ. संतोष कुमार राय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
आदेश में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।
#SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #EducationNews #शिक्षाविभाग #शिक्षासमाचार #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #बेसिकशिक्षाविभाग \#प्रयागराज #UPMLCElection2026 #एमएलसीचुनाव2026 #विद्यालयअवकाश #23अक्टूबर2026 #विधानपरिषदनिर्वाचन #स्कूलछुट्टी #जिलाविद्यालयनिरीक्षक #डॉसंतोषकुमारराय #अनिलकुमार #सीबीएसईस्कूल #आईसीएसईस्कूल #सरकारीविद्यालय #निजीविद्यालय #चुनावअपडेट #अवकाशआदेश #SchoolHoliday


Comments