VB-G RAM G योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का निर्देश
मजदूरों के ई-केवाईसी और कायाकल्प अभियान की प्रगति तेज करने पर दिया जोर
सुपौल। उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में VB-G RAM G योजना के विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा को लेकर सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कायाकल्प अभियान के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने सक्रिय मजदूरों के ई-केवाईसी कार्य में प्रगति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कुशल एवं अर्धकुशल श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य को भी तेज करने का निर्देश दिया।
डीडीसी ने संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में अनित कुमार, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (एनईपी), डीआरडीए, सुपौल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, VB-G RAM G, सुपौल, कार्यपालक अभियंता, VB-G RAM G, सुपौल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


Comments